AyushmanCard.Org.in

पाएं VAHAN पोर्टल से वाहन की पूरी जानकारी

अब गाड़ी का मालिकाना हक, बीमा वैधता, फिटनेस डिटेल्स जैसी जानकारी जानने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं। बस VAHAN पोर्टल पर अकाउंट बनाएं, लॉगिन करें और वाहन का पंजीकरण नंबर डालकर पूरी जानकारी मिनटों में ऑनलाइन प्राप्त करें। यह सेवा पुराने वाहन खरीदने, चालान जांचने या दस्तावेज सत्यापन के लिए बेहद उपयोगी है।

VAHAN पोर्टल से वाहन का पूरा विवरण : आज के डिजिटल युग में वाहन से जुड़ी जानकारी हासिल करना बेहद आसान हो गया है। पहले RTO ऑफिस जाकर ही वाहन के कागज़ात, रजिस्ट्रेशन या अन्य जानकारी मिलती थी, लेकिन अब आप यह सब घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। भारत सरकार का VAHAN पोर्टल (vahan.parivahan.gov.in) एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां से आप अपनी या किसी भी वाहन की आधिकारिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

VAHAN पोर्टल का उपयोग क्यों करें?

  •  पुरानी गाड़ी खरीदने से पहले सत्यापन के लिए
  • वाहन बीमा की स्थिति देखने के लिए
  • चालान और टैक्स डिटेल्स देखने के लिए
  • गाड़ी के मालिक का नाम और वैधता की पुष्टि के लिए
  • चोरी या विवाद की स्थिति में प्रमाण के लिए

 

 

VAHAN पोर्टल से वाहन विवरण देखने के लिए पहले अकाउंट बनाना क्यों जरूरी है?

VAHAN पोर्टल पर गाड़ी का सामान्य विवरण (जैसे मॉडल, रजिस्ट्रेशन डेट) बिना लॉगिन के भी देखा जा सकता है। लेकिन अगर आप गाड़ी के मालिक का नाम, बीमा डिटेल्स, फिटनेस वैधता आदि जैसी पूरी जानकारी देखना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको Citizen Login बनाना अनिवार्य है।

 

 

 VAHAN पोर्टल पर अकाउंट कैसे बनाएं (Citizen Login Registration)

  1. vahan.parivahan.gov.in पोर्टल खोलें।
  2. Know Your Vehicle Details पर जाएं।
  3. Create acoount पर जाएं। पर क्लिक करें।
  4. मांगी गई जानकारी भरें :
  • नाम (Full Name)
  • मोबाइल नंबर (Mobile Number)
  • ईमेल आईडी (Email ID)
  • पासवर्ड बनाएं (Password)
  •  OTP वेरीफिकेशन पूरा करें।
  • अकाउंट रजिस्टर हो जाने के बाद, आप Citizen Login से लॉगिन कर सकते हैं।

 

 

वाहन विवरण देखने की प्रक्रिया (Login के बाद)

  • मोबाइल नंबर और CAPTCHA डाल कर अकाउंट लॉगिन करो
  • वहां पर अपनी गाड़ी का पंजीकरण नंबर (Registration Number) डालें।
  • स्क्रीन पर दिख रहे CAPTCHA कोड को सही भरें।
  • फिर Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने वाहन का पूरा विवरण खुलकर आ जाएगा।

 

 

वाहन से जुड़ी कौन-कौन सी जानकारी मिलेगी?

  • गाड़ी का प्रकार (Car, Bike, Truck आदि)
  • इंजन नंबर
  • चेसिस नंबर (Partial)
  • रजिस्ट्रेशन की तारीख
  • बीमा (Insurance) वैधता
  • फिटनेस वैधता (Fitness Validity)
  • हाइपोथिकेशन डिटेल्स (Loan Information)
  • वाहन का रंग (Color)
  • वाहन की श्रेणी (Category)

 

वाहन जानकारी चेक करने के फायदे :

  • पुराने वाहन खरीदने से पहले मालिकाना हक चेक करना।
  • किसी गाड़ी पर चालान या टैक्स बकाया तो नहीं, यह पता लगाना।
  • वाहन चोरी या अन्य विवाद की स्थिति में सही जानकारी का प्रमाण होना।
  • बैंक लोन या इंश्योरेंस क्लेम के समय दस्तावेज सत्यापन। 

 

 

अगर आप वाहन से जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी देखना चाहते हैं, तो VAHAN पोर्टल का उपयोग सबसे सरल और सुरक्षित तरीका है। पहले पोर्टल पर अकाउंट बनाएं (Citizen Login), फिर पंजीकरण नंबर डालकर वाहन का पूरा विवरण देखें। इससे आपको RTO दफ्तर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और हर जानकारी घर बैठे मिल जाएगी।