AyushmanCard.Org.in

eSanjeevani : घर बैठे मुफ्त डॉक्टर से परामर्श

भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया eSanjeevani OPD एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो नागरिकों को घर बैठे विशेषज्ञ डॉक्टरों से वीडियो कॉल के माध्यम से नि:शुल्क परामर्श लेने की सुविधा देता है। इस सेवा के माध्यम से समय और धन की बचत होती है, साथ ही अस्पताल जाने की आवश्यकता भी कम हो जाती है।

 

घर बैठे मुफ्त डॉक्टर से परामर्श का सरल और सुरक्षित तरीका डिजिटल प्लेटफार्म  eSanjeevani OPD : भारत सरकार ने डिजिटल इंडिया मिशन के तहत नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ देने के लिए eSanjeevani OPD प्लेटफॉर्म शुरू किया है। यह एक फ्री टेलीमेडिसिन सेवा है, जिसमें लोग घर बैठे ही विशेषज्ञ डॉक्टरों से वीडियो कॉल के ज़रिए परामर्श ले सकते हैं। इससे समय और धन दोनों की बचत होती है, साथ ही अस्पताल जाने के झंझट से भी राहत मिलती है।

 

eSanjeevani OPD क्या है?

  • eSanjeevani OPD एक ऑनलाइन आउट पेशेंट डिपार्टमेंट (OPD) सेवा है।
  • यह प्लेटफॉर्म मरीजों और डॉक्टरों को एक सुरक्षित वीडियो कॉल माध्यम से जोड़ता है।
  • ग्रामीण और दूरदराज़ इलाकों के लोगों के लिए यह बहुत उपयोगी है, जहाँ स्वास्थ्य सेवाएँ सीमित होती हैं।
  • इस सेवा का लाभ उठाने के लिए मरीज को कहीं जाने की ज़रूरत नहीं होती — बस मोबाइल या कंप्यूटर और इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। eSanjeevani OPD की प्रमुख

 

 

eSanjeevani OPD की विशेषताएँ :

  • नि:शुल्क सेवा : किसी भी तरह का परामर्श शुल्क नहीं लिया जाता।
  • सरल पंजीकरण : कुछ मिनटों में Patient ID और Token Number मिल जाता है।
  • वीडियो कॉल परामर्श : विशेषज्ञ डॉक्टर से सीधे वीडियो कॉल पर बात करने की सुविधा।
  • ई-प्रिस्क्रिप्शन : डिजिटल प्रिस्क्रिप्शन दिया जाता है जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।
  • पूर्ण गोपनीयता : मरीज की सभी जानकारी सुरक्षित और गोपनीय रखी जाती है।

 

 

eSanjeevani OPD पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  1. eSanjeevani OPD की वेबसाइट पर जाएं।
  2.  होमपेज पर “Patient Registration” विकल्प चुनें।
  3.  अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP के माध्यम से सत्यापन करें।
  4.  मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी भरें जैसे – नाम, उम्र, लिंग, पता आदि।
  5. Registration के बाद मोबाइल नंबर या Mail ID से लॉगिन कर सकते हैं 

 

 

डॉक्टर से परामर्श कैसे लें?

  1. Patient Login सेक्शन में जाएं।
  2.  मोबाइल नंबर, ई मेल और ABHA ID डालकर लॉगिन करें।
  3.  लॉगिन के बाद आपको वर्चुअल वेटिंग रूम में भेजा जाएगा।
  4.  जैसे ही डॉक्टर उपलब्ध होंगे, “Call Now” बटन सक्रिय हो जाएगा।
  5.  Call Now पर क्लिक करके वीडियो कॉल के जरिए डॉक्टर से सलाह लें।
  6.  परामर्श के बाद, ई-प्रिस्क्रिप्शन प्राप्त करें और सेव या प्रिंट करें।

 

 

मोबाइल ऐप से भी करें उपयोग :

 

 

सहायता और संपर्क जानकारी :

  • टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर : 1075
  • ईमेल : esanjeevaniopd@cdac.in

 

 

  • eSanjeevani OPD एक क्रांतिकारी पहल है जो घर बैठे स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाती है।
  • यह न केवल बीमारियों का त्वरित निदान संभव बनाता है, बल्कि भीड़-भाड़ वाले अस्पतालों में जाने की ज़रूरत भी कम कर देता है।
  • यदि आप भी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं और तुरंत डॉक्टर की सलाह चाहते हैं, तो eSanjeevani OPD आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।