सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही का डिजिटल मंच : PGportal.gov.in, जिसे Centralized Public Grievance Redress and Monitoring System के नाम से जाना जाता है, भारत सरकार द्वारा नागरिकों की शिकायतों के निवारण के लिए शुरू किया गया एक केंद्रीकृत ऑनलाइन पोर्टल है। यह पोर्टल नागरिकों को सरकारी सेवाओं से संबंधित समस्याएं दर्ज करने, उनकी स्थिति जानने और आवश्यक प्रतिक्रिया देने का एक पारदर्शी और उत्तरदायी माध्यम प्रदान करता है।
PGportal की मुख्य विशेषताएं :
- 24×7 सेवा उपलब्धता : नागरिक किसी भी समय, किसी भी दिन पोर्टल पर अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं।
- सभी सरकारी विभागों से जुड़ाव : यह पोर्टल केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, मंत्रालयों और अर्ध-सरकारी संगठनों से सीधे जुड़ा हुआ है, जिससे संबंधित विभाग तक शिकायतें शीघ्र पहुंचती हैं।
- मोबाइल एप्लिकेशन की सुविधा : CPGRAMS का मोबाइल ऐप Google Play Store और UMANG App पर उपलब्ध है, जिससे लोग अपने स्मार्टफोन से भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
- पारदर्शिता और जवाबदेही : पोर्टल उपयोगकर्ताओं को उनकी शिकायतों की स्थिति को ट्रैक करने की सुविधा देता है, जिससे पूरा सिस्टम पारदर्शी और उत्तरदायी बनता है।
शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया :
- pgportal.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद “Grievance” बटन पर क्लिक करने पर Lodge Public Grievance” विकल्प पर क्लिक करें।
- अगर आप पहली बार शिकायत दर्ज कर रहे हैं, तो Register Here पर क्लिक कर एक नया अकाउंट बनाएं। यदि पहले से अकाउंट है, तो लॉग इन करें।
- संबंधित मंत्रालय या विभाग चुनें, राज्य या केंद्र सरकार का चुनाव करें।
- शिकायत का विषय (Subject) और पूरा विवरण (Details) साफ-सुथरे तरीके से लिखें।
- यदि कोई दस्तावेज़ है, तो उसे PDF/JPEG में अपलोड करें।
- शिकायत सबमिट करने के बाद आपको एक यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा। इसे संभाल कर रखें, इसी से आप शिकायत की स्थिति ट्रैक कर पाएंगे।
अपील और प्रतिक्रिया देने की प्रक्रिया :
- यदि आप समाधान से संतुष्ट नहीं हैं, तो पोर्टल पर ही अपील (Appeal) कर सकते हैं। समाधान मिलने के बाद, आप प्रतिक्रिया (Feedback) भी दे सकते हैं, जिससे विभागों की कार्यप्रणाली में सुधार हो सके।
किस विभाग की शिकायतें की जा सकती हैं?
PGportal के माध्यम से लगभग सभी प्रमुख विभागों की शिकायतें की जा सकती हैं, जैसे :
- रेलवे
- डाक विभाग
- शिक्षा मंत्रालय
- बिजली एवं जल आपूर्ति
- राजस्व और कर विभाग
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
- बैंकिंग सेवाएं (सरकारी बैंक)
- खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण
- नगर निगम / नगरपालिका आदि।
महत्वपूर्ण लिंक :
- शिकायत दर्ज करने हेतु : PGportal.gov.in
- शिकायत की स्थिति देखने हेतु : PG Complaint Status
- मोबाइल एप्लीकेशन : Andoroid App
PGportal.gov.in आम नागरिकों को एक सशक्त मंच प्रदान करता है, जहाँ वे अपनी सरकारी सेवाओं से जुड़ी समस्याओं को ऑनलाइन और पारदर्शी ढंग से दर्ज कर सकते हैं। यह पोर्टल न केवल शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को सरल और त्वरित बनाता है, बल्कि सरकारी तंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित करता है। यदि आप किसी सरकारी सेवा से संबंधित समस्या से परेशान हैं, तो अब बिना किसी कार्यालय के चक्कर लगाए, घर बैठे शिकायत दर्ज करें और समाधान प्राप्त करें।