AyushmanCard.Org.in

ई-कोर्ट सेवा : पाएं केस की ऑनलाइन जानकारी

ई-कोर्ट सेवा भारत सरकार की एक डिजिटल पहल है, जिसके माध्यम से आम नागरिक घर बैठे अपने केस की पूरी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। चाहे वह केस नंबर हो, अगली सुनवाई की तारीख, जज का नाम या आदेश की कॉपी—सब कुछ आप e-Courts पोर्टल या मोबाइल ऐप के ज़रिए आसानी से जान सकते हैं। यह सेवा पारदर्शी, निःशुल्क और 24x7 उपलब्ध है, जिससे न्यायिक प्रक्रिया अब और अधिक सुलभ हो गई है।

 

ई-कोर्ट सेवा : आज के डिजिटल युग में भारत सरकार ने न्याय व्यवस्था को आम जनता के लिए अधिक पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए ई-कोर्ट सेवा पोर्टल (e-Courts Services Portal) और मोबाइल ऐप शुरू किए हैं। इसके माध्यम से आप देश की किसी भी अदालत (जिला, सत्र, हाईकोर्ट आदि) में चल रहे केस की जानकारी कुछ ही मिनटों में अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

ई-कोर्ट सेवा क्या है?

ई-कोर्ट सेवा भारत सरकार के न्याय विभाग और सुप्रीम कोर्ट की ई-कोर्ट परियोजना के अंतर्गत एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका संचालन National Informatics Centre (NIC) द्वारा किया जाता है। इस पोर्टल पर देशभर की सभी जिला और अधीनस्थ अदालतों की केस संबंधी जानकारी उपलब्ध होती है।

 

 

ई-कोर्ट सेवा से क्या जानकारी प्राप्त की जा सकती है?

  • जज का नाम
  • केस स्टेटस (Case Status)
  • अदालत का नाम और स्थान
  • केस हिस्ट्री और उसकी पूरी रिपोर्ट
  • फाइलिंग की तारीख और केस नंबर
  • FIR नंबर या पार्टी के नाम से सर्च
  • अगली सुनवाई की तारीख (Next Hearing Date)
  • केस से संबंधित आदेश (Order) और निर्णय (Judgment)

 

 

ई-कोर्ट पोर्टल पर केस की जानकारी कैसे पाएं?

  • ecourts.gov.in पर विजिट करें।
  • होम पेज पर District Court→State→District” का चयन करें।
  • अब आपकी संबंधित जिला अदालत का पोर्टल खुलने पर Services पे क्लिक करें
  • केस सर्च करने का तरीका चुनें : जैसे Case Number, FIR Number, Party Name, Advocate Name,  CNR Number
  • सही जानकारी भरने के बाद “Submit” या “Search” बटन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने उस केस की पूरी जानकारी आ जाएगी : जैसे  सुनवाई की तारीखें, जज का नाम, केस की स्थिति, अगली तारीख आदि।

 

 

ई-कोर्ट मोबाइल ऐप से जानकारी कैसे पाएं?

  • डाउनलोड लिंक : Android | iOS
  • ऐप को डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें
  • ऐप खोलें और “Search by CNR, Case Number, Party Name” जैसे विकल्प चुनें।
  • आवश्यक जानकारी भरें
  • राज्य और जिला चुनें
  • “Search” पर टैप करें
  • अब आपके मोबाइल पर उस केस से संबंधित सभी जानकारियां तुरंत दिखाई देंगी।

 

 

महत्वपूर्ण टिप्स :

  • केस देखने के लिए CNR नंबर सबसे सटीक और तेज़ तरीका है।
  • यदि आपके पास CNR नंबर नहीं है, तो आप केस नंबर या पार्टी के नाम से भी खोज सकते हैं।
  • केस से संबंधित PDF में आदेश या फैसला भी डाउनलोड किया जा सकता है।
  • ऐप में आप केस को “My Cases” में सेव करके बार-बार अपडेट देख सकते हैं।

 

 

ई-कोर्ट सेवा के लाभ :

  • समय की बचत : अदालत जाकर लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं।
  • पारदर्शिता : केस से संबंधित हर विवरण आपके मोबाइल पर।
  • 24×7 उपलब्धता : कभी भी, कहीं से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
  • निःशुल्क सेवा : यह पूरी तरह फ्री है, किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता।
  • न्यायिक सूचना में सशक्तता : आम जनता को अपने अधिकार और केस की जानकारी का सीधा नियंत्रण मिलता है।

 

 

 ई-कोर्ट सेवा एक क्रांतिकारी पहल है जो भारत की न्यायिक प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है। इससे आम नागरिक, वकील और न्यायाधीश – सभी को सुविधा मिलती है। यदि आपके या आपके किसी जानने वाले का कोई केस अदालत में लंबित है, तो आप इस सेवा का उपयोग करके आसानी से उसकी स्थिति जान सकते हैं।